दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर-घर मतदान कराने हेतु 40 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 अप्रैल 2024। आज मंगलवार को जनपद के समस्त छः विधान सभाओं में दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर-घर मतदान कराने हेतु 40 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जबकि सोमवार को 98 मतदान पार्टियों द्वारा घर घर जाकर 182 दिव्यांग एवं 360 पिच्चसी वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अथात् कुल 542 मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया।

लोक सभा सामान्य निर्वाचन, 2024 के तहत जनपद क्षेत्रांतर्गत 06 विधान सभाओं में दिनांक 08 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2024 तक मतदान पार्टियों द्वारा घर-घर जाकर दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 759 मतदाताओं को डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान कराया जाना है।

सोमवार 08 अप्रैल को विधान सभा घनसाली की 18 पोलिंग पार्टियों द्वारा कुल 99 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 74 मतदाता तथा 25 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार विधान सभा देवप्रयाग की 16 पोलिंग पार्टियों द्वारा कुल 82 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 63 मतदाता तथा 19 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। विधान सभा नरेंद्रनगर की 20 पार्टियों द्वारा कुल 88 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 77 मतदाता तथा 11 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

विधान सभा प्रतापनगर की 13 पार्टियों द्वारा कुल 62 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 28 मतदाता तथा 34 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। विधान सभा टिहरी की 16 पार्टियों द्वारा कुल 111 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 79 मतदाता तथा 32 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। विधान सभा धनोल्टी की 15 पोलिंग पार्टियों द्वारा कुल 100 मतदाताओं को मतदान कराया गया, जिनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 39 मतदाता तथा 61 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!