टिहरी गढ़वाल। आज शुक्रवार सुबह भद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास एक ट्रक डंफर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक सड़क से करीब 20 मीटर नीचे खेत में जा गिरा। दुर्घटना के दौरान सड़क पर लगे दो कंक्रीट डिवाइडर सड़क किनारे झोपड़ी पर जा गिरे, जिससे वहां रह रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक की भी ट्रक की चपेट में आने से जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ उत्तराखंड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए महिला को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चालक को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों की पहचान फारुख निवासी बहादरपुर लक्सर हरिद्वार और कौशल्या पत्नी सुरेश, निवासी बावाड़ी शिवपुरी के रूप में हुई है।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
हादसे में ट्रक चालक और एक महिला की मौत

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



