Ad image

कोटी खास में जन संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने मंगलवार को अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जाखणीधार विकासखंड के ग्राम कोटी खास का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए धनाई ने कहा कि वे लगातार टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि आज कई जनप्रतिनिधि जनता से दूर हो गए हैं, जबकि वे स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने जनप्रतिनिधियों से पांच वर्षों के कार्यों का हिसाब मांगने और जागरूक होकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।
धनाई ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोशियार पंपिंग पेयजल योजना शुरू कराई गई थी। उन्होंने कहा कि बाद में इस योजना का विस्तार नहीं होने से कई गांव आज भी पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जाखणीधार में पॉलीटेक्निक, एएनएम सेंटर तथा विभिन्न सड़कों के निर्माण और डामरीकरण जैसे कार्यों का भी जिक्र किया।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बेरोजगारी और वृद्धावस्था पेंशन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। पूर्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों द्वारा मिल रहे सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य शीशपाल पंवार सहित रामचंद्र सिंह, रमेश सिंह, सत्ये सिंह, कर्मवीर सिंह, कमल सिंह, गबर सिंह रावत, जबर सिंह, हिकमत सिंह, बचन सिंह, बालम सिंह, वंशी लाल, दीपक रावत, रणजीत सिंह, रेशमा देवी, शकला देवी, पिंगला देवी, रीता देवी, नरेश सिंह, प्रमोद सिंह, घनश्याम सिंह सजवाण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!