Ad image

सूचना विभाग उत्तरकाशी के तकनीकी सहायक सुंदर लाल 32 वर्षों की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ईमानदारी और प्रतिबद्धता की मिसाल,32 साल की बेदाग सेवा के बाद सुंदर लाल को दी गई भावभीनी विदाई

उत्तरकाशी 30 जून । सूचना विभाग उत्तरकाशी में टेक्नीकल सहायक के पद पर कार्यरत रहे सुंदर लाल अपनी अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। सुंदर लाल ने विभाग को 32वर्ष 02 माह 22 दिन की शासकीय सेवा दी। अपने संपूर्ण सेवाकाल में सुंदर लाल ने पूरी प्रतिबद्धता व ईमानदारी से शासकीय कार्यों का संपादन किया।

विभाग के कार्मिकों द्वारा जिला सूचना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुंदर लाल को समारोहपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर सभी कार्मिकों ने सुंदर लाल की सराहनीय सेवाओं एवं व्यवहार के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद,स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, कनिष्ठ सहायक अभिषेक सक्सेना,संरक्षक अभिषेक चौहान,कैमरामैन जगदीश पंवार, धर्मेश लाल सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!