Ad image

पैतृक भूमि बचाओ आंदोलन को मिला व्यापक जन समर्थन

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । रामगांव की गोचर भूमि की प्रस्तावित नीलामी के विरोध में चल रहे पैतृक भूमि बचाओ आंदोलन के तहत आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन में लगभग 600 से अधिक लोगों ने एकजुट होकर ग्राम पंचायत की भूमि के प्रस्तावित नीलामी एवं आवंटन को तत्काल निरस्त करने की मांग की। आंदोलन में आसपास के गांवों की मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
धरना-प्रदर्शन में पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह पंवार, पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह तोमर, राज्यमंत्री खेम सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, प्रधान संगठन अध्यक्ष युद्धवीर रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि भट्ट, जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा, भाजपा महामंत्री दिनेश भंडारी, ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी, डॉ प्रमोद उनियाल, ज्यूंदासू के यशपाल, बौर की प्रधान मीनाक्षी कैंतुरा, जुगड़गांव से विजेंद्र राणा, इंडर के प्रधान सुनील बिष्ट, हड़गी से प्रभु डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य, विभिन्न ग्राम प्रधानों एवं अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि पंचायत भूमि ग्राम समाज की अमूल्य धरोहर है और इसे किसी भी कीमत पर निजी हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल भूमि का नहीं, बल्कि गांवों के अस्तित्व, आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों और स्थानीय संसाधनों की रक्षा का आंदोलन है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने पंचायत भूमि की नीलामी एवं आवंटन की प्रक्रिया वापस नहीं ली तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा लोकतांत्रिक तरीके से जनसंघर्ष जारी रहेगा।
सभा में सभी वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि पंचायती भूमि गांव की साझा संपत्ति है और इसकी नीलामी या आवंटन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि पंचायत भूमि की नीलामी/आवंटन संबंधी पूरी प्रक्रिया तत्काल निरस्त की जाए। साथ ही घोषणा की गई कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
सभा के अंत में आंदोलनकारियों ने एक स्वर में “एक रहें – नेक रहें” तथा “जल, जंगल, जमीन और पैतृक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा” का संकल्प दोहराया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!