मई 17 के बाद क्या कदम उठा रही है सरकार: सोनिया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

नयी दिल्ली, 6 मई (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि तीसरे चरण का लॉक डाउन समाप्त होने के बाद सरकार इस मसले पर क्या रणनीति अपना रही है इसका उसे खुलासा करना चाहिए।

श्रीमती गांधी ने कांग्रेस शासित राज्यो के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 और लॉक डाउन के बाद की स्थिति पर विचार विमर्श करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि 17 मई के बाद क्या स्थिति होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार  लॉक डाउन को मापने के लिए क्या मापदंड अपना रही है और वह इस बारे में 17 मई के बाद क्या और कैसी नीति अपना रही है।

पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने श्रीमती गांधी का समर्थन किया और कहा कि अब यह जानने की आवश्यकता है कि तीसरे चरण का लॉक डाउन खत्म होने के बाद क्या होगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!