टिहरी गढ़वाल। जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड द्वारा फैमिली कोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री अब्दुल कयूंम के स्थानांतरण के अवसर पर बार भवन में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जजी एवं अधिवक्ताओं ने उनके सौम्य व्यक्तित्व, मधुर व्यवहार एवं उत्कृष्ट न्यायिक कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
समारोह में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नितिन शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री नसीम अहमद, एसीजेएम श्री मिथिलेश कुमार पांडेय एवं एसीजेएम श्रीमती ऐश्वर्या बोरा सहित जिला जजी कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सचिव चंद्रभान सिंह राणा, सहसचिव कविता भट्ट सहित वरिष्ठ अधिवक्ता केसर सिंह राणा, मृदुला जैन, पराग जैन, मातेंद्र बहुगुणा, संजय बहुगुणा, दिनेश सेमवाल, राजेंद्र सजवान, महेंद्र बिष्ट (डीजीसी), बेनी माधव (डीजीसी), उमादत्त डंगवाल, महावीर सिंह नेगी, रतनपाल चौधरी, अरविंद खरोला, उमेद सिंह रावत, हरपाल रोतेला, आनंद सेमल्टी, कन्हैया डोभाल, सोहन सिंह बिष्ट, राजपाल सिंह, जयप्रकाश पांडेय, देवेंद्र डूमोगा, हुकुम सिंह कुटी, स्वराज सिंह पवार (डीजीसी), नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्र सिंह गोसाईं, विनय सेमवाल, अरविंद उनियाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि श्री अब्दुल कयूंम ने अपने कार्यकाल के दौरान न्यायिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ किया। उनके सरल स्वभाव और सहयोगात्मक दृष्टिकोण की छाप सदैव न्यायिक परिवार एवं अधिवक्ताओं के बीच बनी रहेगी। अंत में सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और स्वर्णिम भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश अब्दुल कयूंम को जिला बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



