डीएम ने डोबरा-चांठी पुल के शेष कार्य जल्दी पूरे करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 17 जून 2020

नई टिहरी: गत दिवस देर शांय  जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने निर्माणाधीन डोबरा चांठी पुल का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बचे हुए/ अवशेष छोटे-मोटे कार्यों को समय से पूरा करने के लिए गति लाने के साथ हीं निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की सुरक्षा का भी ख्याल रखने को कहा। 

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि पुल निर्माण से संबंधित मास्टिक के अलावा अन्य सभी मुख्य कार्य  पूरे हो चुके हैं। कहा कि पुल निर्माण के बचे हुए अवशेष कार्यो को सितंबर के अंतिम  सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इस हेतु अतिरिक्त श्रमिको को निर्माण स्थल पर लाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो की गति धीमी होने का कारण श्रमिकों का कोरोना के दौरान अपने घर चला जाना है। श्रमिको के आते ही निर्माण कार्यो में गति आ जाएगी। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!