Ad image

टिहरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान शुरू, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 9 जून। जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस महाअभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। यह अभियान 7 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा।
अभियान के पहले दिन जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित किए। बीएलओ न केवल प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि उन्हें भरवाकर वापस भी प्राप्त करेंगे। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, आयु, पता सहित अन्य विवरणों का परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में मिलान और सत्यापन किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रत्येक परिवार को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, नाम परिवर्तन, पता संशोधन या नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण संबंधी जानकारी समय पर दर्ज की जा सके। नागरिक अपने सही विवरण के साथ भरे हुए प्रपत्र मौके पर ही बीएलओ को सौंप सकते हैं।
प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें और मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत हो सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!