मेडिकल कॉलेज आंदोलन को नागरिक मंच ने दिया पूर्ण समर्थन: वार्षिक अधिवेशन व कार्यकारिणी चुनाव सितंबर तक टला, 17 सूत्रीय मांगों पर भी मंथन

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 अगस्त। नागरिक मंच की मासिक बैठक रविवार को सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी, नई टिहरी में मंच अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, नागरिक मंच के 17 सूत्रीय मांग पत्र तथा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर चल रहे आंदोलन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाने के साथ हुई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद नागरिक मंच के 17 सूत्रीय मांग पत्र तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। सदस्यों ने वर्ष 2008 से मंच द्वारा उठाई जा रही मांगों, विशेष रूप से मेडिकल कॉलेज, रीह-घतू-नई टिहरी ग्रेविटी पेयजल योजना तथा नई टिहरी के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। हनुमंत राव समिति की संस्तुतियों के अनुरूप अपेक्षित कार्यवाही नहीं होने पर सदस्यों ने रोष जताया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर वर्तमान आंदोलन की स्थिति को देखते हुए नागरिक मंच का वार्षिक अधिवेशन और कार्यकारिणी का प्रस्तावित चुनाव एक माह के लिए स्थगित कर सितंबर 2026 तक आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन में नागरिक मंच ने पूर्ण समर्थन के साथ सहभागिता करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया।
बैठक में उत्तराखंड एकता मंच के संयोजक अनूप बिष्ट ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने पांचवीं और छठी अनुसूची से संबंधित प्रावधानों, उनके प्रभाव एवं संभावित लाभों की जानकारी सदस्यों को दी। इस विषय पर उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन व्यक्त करते हुए आगामी बैठकों में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया।
बैठक का संचालन नागरिक मंच के महामंत्री एवं अधिवक्ता जगजीत सिंह नेगी ने किया।

इस अवसर पर कमल सिंह महर, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, देवेंद्र नौटियाल, प्रीति चौहान, किशोरी लाल चमोली, हरिप्रसाद विश्वकर्मा, त्रिलोक चंद्र रमौला, ओमप्रकाश रतूड़ी, चंडी प्रसाद डबराल, चतर सिंह चौहान, नरोत्तम जखमोला, भगवान सिंह, महावीर प्रसाद भट्ट, गुरु दत्त डोभाल, हुकुम सिंह कुटी, उमेद सिंह रावत, सूर्यमणि भट्ट, टीकम सिंह चौहान, एमएल सेमेल्टी, डॉ. यूएस नेगी, राजेंद्र असवाल एडवोकेट, भारत सिंह रावत, युद्धवीर सिंह, देवेंद्र चौहान, भगवान देय, कर्म सिंह तोपवाल, मनोज शाह, आनंद तोपवाल सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!