Ad image

क्वीली पालकोट पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राजराजेश्वरी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

(गजा से डीपी उनियाल)

टिहरी गढ़वाल। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्वीली पालकोट क्षेत्र का दौरा कर जामरी गांव स्थित नवनिर्मित माँ राजराजेश्वरी मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सनातन धर्म की परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं के साथ ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल होकर सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने माँ भगवती से उत्तराखंड के निरंतर विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक गौरव के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रार्थना की।
भ्रमण के दौरान मंत्री उनियाल ने जामरी, खरसाड़ और केमसुर गांवों में स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न गांवों के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और दूरदर्शी योजनाओं से ही क्षेत्र का विकास संभव है। पिरुल संग्रहण अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम में भी सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नकारात्मक सोच रखने वाले लोग महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से परेशान हैं, लेकिन सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस मौके पर प्रमुख दीक्षा राणा, पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष विनय रणाकोटी, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा रावत, प्रधान धन सिंह सजवाण, जगदीश सिंह, कांता रावत, राकेश प्रसाद, सुरेश कोठारी, सुरेंद्र सिंह असवाल, अनिता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण रावत, प्रदीप, मुनेंद्र उनियाल, दिनेश उनियाल, चंदन सिंह पयाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!