Ad image

आराकोट में सामाजिक आयोजनों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्राम समाज सुधार समिति गठित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 जून। चम्बा ब्लॉक की ग्राम पंचायत आराकोट में आयोजित बैठक में शादी-विवाह, मुंडन, जन्मदिन एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में शराब परोसने और सेवन करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही विवाह समारोहों में डीजे रात्रि 12 बजे तक संचालित करने तथा शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सामाजिक कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में नशामुक्त एवं संस्कारित समाज के निर्माण के उद्देश्य से ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया, जिसमें गीता देवी को अध्यक्ष, हुकम सिंह रावत को उपाध्यक्ष, सावित्री देवी को सचिव तथा पूरण चन्द को कोषाध्यक्ष चुना गया।
ग्राम प्रधान रमेश्वरी देवी ने कहा कि गांव के स्वस्थ सामाजिक वातावरण के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं “शराब नहीं, संस्कार” अभियान के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने इसे समाज सुधार की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज की शपथ भी ली। इस अवसर पर जगदीश बड़ोनी एवं लक्ष्मी बहुगुणा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!