देवप्रयाग क्षेत्र में वाहन दुर्घटना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 2 जून । ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत चकासा स्थित गंगा होटल दर्शन के समीप एक इनोवा वाहन के लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होने पर थाना देवप्रयाग पुलिस, राजस्व विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी एवं ढालवाला इकाइयों से अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें भी मौके पर भेजी गईं। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 02 पुरुष एवं 01 महिला का शव बरामद किया गया है, जबकि लगभग 15 वर्षीय 01 बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर उपचार हेतु बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भेजा गया है।

पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीमें अत्यंत दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अन्य यात्रियों की तलाश हेतु युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य निरंतर जारी है।

टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि दुर्घटना से संबंधित किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही साझा करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!