Ad image

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: सीमांत नीति घाटी में साहस और विकास का नया अध्याय

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। जनपद की सीमांत नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का सफल आयोजन उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता ने साहसिक खेलों के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, स्थानीय सहभागिता और नागरिक-सेना समन्वय को नई पहचान दी।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग और भारतीय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने 75 किमी अल्ट्रा रन, 42 किमी मैराथन, 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी, 5 किमी रन तथा एमटीबी चैलेंज में भाग लिया। कठिन हिमालयी परिस्थितियों के बावजूद प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
भारतीय सेना ने टेंट, भोजन, चिकित्सा सहायता, मार्ग सुरक्षा और संचार व्यवस्था सहित आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, स्थानीय होमस्टे, परिवहन, गाइड और दुकानदारों को भी आर्थिक लाभ मिला तथा युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
यह आयोजन “वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज” पहल को मजबूती देने के साथ-साथ नीति घाटी को राष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने में सफल रहा। भविष्य में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित करने की भी व्यापक संभावनाएं हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!