श्री गोवर्धन संस्कृत विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज धर्मपुर में संस्कृत संभाषण शिविर का समापन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून। श्री गोवर्धन संस्कृत विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, धर्मपुर में संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन संस्कृत संभाषण शिविर का आज समापन हो गया।
समापन कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा निदेशक मंजू भारती ने कहा कि संस्कृत भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण भाषा है और इसके प्रचार-प्रसार के लिए ऐसे शिविर उपयोगी साबित होंगे।
पूर्व राज्य मंत्री सुभाष जोशी ने कहा कि संस्कृत भाषा के प्रसार से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मजबूती मिलेगी।

सहायक निदेशक डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि जनपद के विभिन्न संस्थानों में भी संस्कृत संभाषण शिविर आयोजित किए गए हैं।
इस अवसर पर शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र दिवाकर तथा सबसे कम आयु की प्रतिभागी दिव्या को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुषमा कुकरेती, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा, पार्षद विमल उनियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन आचार्य अरुण पंत ने किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!