पौड़ी, 13 जून 2026। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पौड़ी गढ़वाल में सरकारी भूमि और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में विभिन्न तहसीलों में राजस्व भूमि का सत्यापन कर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यमकेश्वर में गरुड़ चट्टी से लक्ष्मणझूला मार्ग पर 13 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, जबकि लैंसडाउन के ग्राम सुराड़ी में राजकीय भूमि पर किए गए दो अवैध कब्जे हटाकर भूमि को मुक्त कराया गया। दुगड्डा बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग-534 किनारे किए गए अतिक्रमणों पर भी संयुक्त कार्रवाई की गई।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में 12 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए, वहीं पौड़ी नगर क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस से बस स्टेशन तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। रिखणीखाल के ग्राम जामरी में भी राजस्व भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को नियमित निरीक्षण और नए अतिक्रमणों की रोकथाम के निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि के संरक्षण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पौड़ी में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, कई क्षेत्रों से हटाए गए अवैध कब्जे

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



