टिहरी गढ़वाल, 13 जून। विकास खंड चम्बा की दुंगली ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान संगीता डबराल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि विवाह, जन्मोत्सव सहित सभी सामाजिक आयोजनों में शराब का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तथा डीजे रात 12 बजे तक ही संचालित किया जाएगा।
ग्राम सभा ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग, गाली-गलौज या अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नियम उल्लंघन पर 21 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने का फैसला भी लिया। इस दौरान ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया, जिसमें विनोद बेलवाल को अध्यक्ष बनाया गया।
जिला पंचायत सदस्य गीता डबराल ने कहा कि यह पहल समाज को नशे से मुक्त कर युवाओं को शिक्षा और रोजगार की ओर प्रेरित करेगी। वहीं ग्राम प्रधान संगीता डबराल ने इसे स्वस्थ, संस्कारित और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
“शराब नहीं, संस्कार” अभियान के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने दुंगली की पहल को अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसे सामाजिक जनआंदोलन की मजबूत शुरुआत कहा। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने नशामुक्त और आदर्श ग्राम बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
दुंगली ग्राम पंचायत ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, नियम तोड़ने पर 21 हजार जुर्माना

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



