सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 अगस्त 2026। सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव में 09 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार श्री राजेश नौटियाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नंदगांव श्रीमती शिवानी खरोला एवं श्री अमर खरोला सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चन्दन मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द आर्य, फार्मेसी अधिकारी श्री दिनेश कुमार, एस.टी.एस. श्री विनोद सेमवाल, ब्लॉक लेखा प्रबंधक श्री राजेश उनियाल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभाग करते हुए क्षेत्रीय जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

शिविर के प्रथम दिन 100 से अधिक मरीजों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 22 मरीजों के एक्स-रे, 35 मरीजों की विभिन्न लैब जांच तथा 50 मरीजों की एनसीडी (गैर-संचारी रोग) जांच की गई। इसके साथ ही 10 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं, जांच एवं परामर्श स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करना तथा आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!