उत्तरकाशी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विधायकों ने भरा गणना फॉर्म

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 13 जून। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गणना फॉर्म भरकर अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों से भी अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि वर्तमान में जनपद में घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिक, सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल बीएलओ का सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि जो लोग अपने मूल गांव से बाहर रह रहे हैं, वे भी निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ सकते हैं। ऐसे नागरिक चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से अपना और अपने परिवार का फॉर्म भर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से समय पर फॉर्म भरकर निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!