नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल एवं रेस्टोरेंट परिसर में मंगलवार को भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान बड़ी संख्या में लोग भवन के अंदर फंस गए थे। सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा दर्जनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।
इस हृदयविदारक घटना पर स्वामी रसिक महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद है तथा समाज को अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति अधिक जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने भगवान नृसिंह देव एवं बद्रीनाथ जी से दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
“दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में असमय काल-कवलित हुए सभी दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” — स्वामी रसिक महाराज।
दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में लगभग 21 लोगों की दर्दनाक मौत

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



