Ad image

नागरिक मंच की बैठक में नई टिहरी की समस्याओं पर चर्चा, कई प्रस्ताव पारित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 7 जून। सामुदायिक मिलन केंद्र बोराड़ी में रविवार को नागरिक मंच की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सुंदरलाल ने की। इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई।
बैठक में नई टिहरी में आयोजित रामलीला, मैंती मिलन सम्मेलन, एपीजे अब्दुल कलाम क्रिकेट टूर्नामेंट तथा विभिन्न भागवत कथा आयोजनों के लिए आयोजकों का अभिनंदन किया गया।
बैठक में नई टिहरी की पेयजल व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप रिह-घुत्तू-नई टिहरी शुद्ध ग्रेविटी पेयजल परियोजना के शीघ्र निर्माण की मांग की गई। मंच ने कोटेश्वर झील से प्रस्तावित पंपिंग पेयजल योजना का विरोध करते हुए निशुल्क पेयजल प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा नई टिहरी में अविकसित भूखंडों के आवंटन पर रोक लगाने, परिवहन कार्यालय के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा जिलाधिकारी स्तर पर लंबित बैठक शीघ्र आयोजित करने की मांग भी की गई।
बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित बैठक में अतिरिक्त भूमि के वन टाइम सेटलमेंट, पेयजल व्यवस्था, स्टेडियम विस्तार, बंदरों की समस्या, ठेली-फड़ व्यवसायियों के व्यवस्थीकरण, विद्यालय भवनों के रखरखाव तथा अन्य विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की जानी है।
नागरिक मंच ने निर्णय लिया कि 8 जून को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी टिहरी से मिलकर इन समस्याओं के समाधान की मांग करेगा।
बैठक का संचालन महामंत्री जगजीत सिंह नेगी एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर सी.पी. डबराल, कमल सिंह मेहर, चतर सिंह चौहान, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल, जीतराम भट्ट, त्रिलोक रमोला, तौफीक अहमद, डॉ. यू.एस. नेगी, महावीर प्रसाद भट्ट, प्रीति चौहान, संगीता रावत, अंजलि बिष्ट सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!