श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विकास कार्यों के लिए 22 लाख रुपये की घोषणा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

( गजा से डी पी उनियाल )

टिहरी गढ़वाल 7 जून । नरेंद्रनगर क्षेत्र के विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा श्रवण कर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमारी सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और लोककल्याण की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण में इस प्रकार के आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 22 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याण के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!