Ad image

NEET परीक्षा में रहेगा टिहरी पुलिस का कड़ा पहरा, एसएसपी श्वेता चौबे ने परखी सुरक्षा तैयारियां

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 जून 2026। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परीक्षा केंद्र के प्रवेश एवं निकास द्वार, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी, जैमर व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह सक्रिय रहें और किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
एसएसपी ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की गोपनीयता, शुचिता और गरिमा बनाए रखते हुए पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा।
परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए अभिसूचना इकाई एवं स्थानीय पुलिस को सक्रिय रहने, संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन, होटल-ढाबों व अन्य ठहराव स्थलों की जांच तथा नकल माफिया, सॉल्वर गैंग और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि NEET परीक्षा को सुरक्षित, व्यवस्थित और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!