Ad image

सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को टिहरी में लगे जनकल्याणकारी शिविर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 जून। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में “विकसित भारत की ओर : जन-जन तक विकास, हर घर कल्याण” थीम के तहत 18 से 20 जून तक प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया।
“सेवा, सुशासन और विकास” के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विकासखंडों और नगर क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया गया।
विकासखंड थौलधार में आयोजित शिविर का शुभारंभ धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया, जबकि भिलंगना में विधायक शक्ति लाल शाह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। वहीं चंबा में विधायक किशोर उपाध्याय की मौजूदगी में जनकल्याणकारी शिविर संपन्न हुआ।
इसके अलावा नरेंद्रनगर, मुनि की रेती और तपोवन क्षेत्रों में भी प्रदर्शनी एवं शिविर आयोजित किए गए, जहां विभागीय अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!