Ad image

ॐ कल्याणम द्वारा “यंग तपस्वी” प्रशिक्षण शिविर आयोजित, बच्चों के समग्र विकास पर जोर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 16 जून 2026। मिसरा पट्टी स्थित ॐ कल्याणम वेलनेस सेंटर में “यंग तपस्वी” प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहित कर संतुलित और जागरूक व्यक्तित्व का निर्माण करना रहा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सचिन त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में केवल अकादमिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और भावनात्मक संतुलन जैसे गुणों का विकास भी आवश्यक है। “यंग तपस्वी” इसी उद्देश्य के साथ बच्चों को जीवन के मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
राहुल सिंह पंवार ने बताया कि यह कार्यक्रम अब राष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बच्चे भाग ले रहे हैं तथा अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
शिविर के दौरान बच्चों को योग, ध्यान, शारीरिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कला और आत्मअनुशासन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
आयोजकों ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए ऐसी पीढ़ी तैयार करना आवश्यक है जो शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक रूप से सजग, सामाजिक रूप से संवेदनशील और आध्यात्मिक रूप से जागरूक हो। “यंग तपस्वी” इसी सोच को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!