Ad image

ऑपरेशन प्रहार: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी सीज

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 जुलाई। जनपद टिहरी गढ़वाल में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नरेंद्रनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस मंगलवार को जाजल के पास बेमुंडा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू गुरुंग पुत्र प्रेम बहादुर, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाल थप्पड़, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून बताया। आरोपी चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस या संतोषजनक कारण नहीं बता सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 21/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। वहीं, आरोपी की मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियार रखने वालों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जनपदभर में अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!