स्वामी रसिक महाराज ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की शिष्टाचार भेंट

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

लखनऊ। सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। स्वामी रसिक महाराज ने युवाओं में संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार पर जोर दिया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अंत में स्वामी रसिक महाराज ने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!