Ad image

शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस, शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 7 जुलाई। राजधानी देहरादून में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस ‘शौर्य दिवस’ के रूप में गांधी पार्क में भव्य और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कारगिल शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं तथा माताओं को सम्मानित करेंगे।
मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों के सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
बैठक में तय किया गया कि 25 जुलाई की शाम से शहर के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। मुख्य समारोह में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। वहीं, स्कूलों में जूनियर वर्ग के लिए पेंटिंग तथा सीनियर वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता विद्यार्थियों को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
सैनिक कल्याण एवं परिवहन विभाग को शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों के लिए वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने, नगर निगम को गांधी पार्क और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई एवं मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने, सैनिक कल्याण विभाग को टेंट, मंच, बैरिकेडिंग, पेयजल व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुलिस व ट्रैफिक विभाग को यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम ने सैनिक कल्याण विभाग को सांसदों, विधायकों, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) ओम प्रकाश फस्वार्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!