Ad image

डीएम ने प्रगति पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 जुलाई 2026 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नीतिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट ऑफिस में प्रगति पोर्टल पर शिक्षा विभाग से संबंधित लंबित बिंदुओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रगति पोर्टल पर विभिन्न बिंदुओं के संबंध में भेजे जाने वाले उत्तरों एवं टिप्पणियों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के उच्चीकरण संबंधी प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं की संख्या एवं आवश्यकता अधिक है, वहां नियमानुसार विद्यालयों के उच्चीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

बैठक में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर सकल नामांकन अनुपात (GER) एवं शुद्ध नामांकन अनुपात (NER) की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों से बाहर रह गए बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित अनुश्रवण एवं प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाकर GER एवं NER में वृद्धि करने पर बल दिया।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रगति पोर्टल पर दर्ज विभिन्न बिंदुओं पर टिप्पणियों एवं प्रस्तावों का आवश्यक संशोधन करते हुए उन्हें शीघ्र पोर्टल पर अपलोड किया जाए। जिन बिंदुओं पर तथ्यात्मक आंकड़ों की आवश्यकता है, उनमें अद्यतन सूचनाएं उपलब्ध कराते हुए विशेष रूप से आरटीई (RTE) एवं व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित नामांकन आंकड़ों का सत्यापन कर सही सूचना पोर्टल पर अपलोड की जाए।

बैठक में घटते छात्र नामांकन वाले विद्यालयों के विलय (स्कूल मर्जर) के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि संबंधित विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की बैठक आयोजित कर नियमानुसार प्रस्ताव पारित करते हुए विद्यालय विलय की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाए।

इसके अतिरिक्त समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना से संबंधित प्रगति पोर्टल पर लंबित उत्तरों एवं प्रविष्टियों की समीक्षा करते हुए सभी सूचनाएं प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर समयबद्ध रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने क्लस्टर विद्यालयों के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक प्रस्ताव एवं सूचनाएं निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति पोर्टल पर सभी उत्तर, आंकड़े एवं सूचनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर अपलोड की जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला, शिक्षा अधिकारी वी पी सिंह, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक व कार्यालय के कार्मिक तथा पीएम पोषण योजना के अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!