टिहरी गढ़वाल, 28 जुलाई 2026 । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया के अंतिम चरण के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर (DLMT) द्वारा पर्यवेक्षकों एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (Addl. AEROs) को ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को एसआईआर के अंतिम चरण में किए जाने वाले कार्यों, निर्धारित प्रक्रियाओं, समयबद्ध कार्रवाई, अभिलेखों के उचित संधारण तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कार्यों को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने पर विशेष बल दिया गया।





