Ad image

टिहरी पुलिस ने खोई बुजुर्ग महिला को बेटे से मिलाया, आशीर्वाद लेकर लौटीं घर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 दिसंबर। चंबा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुरानी टिहरी कोटि मार्ग पर पुलिस को 75 वर्षीय असहाय बुजुर्ग महिला मिली। उनकी मनोदशा ठीक न होने से पता-ठिकाना न बता पाईं। थाने लाकर खाना खिलाने व बातचीत पर पता चला कि वे उत्तरकाशी के बनचौरा से बेटी के घर टैक्सी से आ रही थीं, लेकिन भटककर टिहरी पहुंच गईं।

चंबा प्रभारी निरीक्षक विपिन बहुगुणा ने रेडियो व व्हाट्सएप से उत्तरकाशी पुलिस को सूचना दी। कुछ घंटों में महिला ग्राम धारकोट थाना धरासू उत्तरकाशी की पाई गई। बेटे सूरज को सूचना पर वह मां को लेने पहुंचे। सूरज ने बताया कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से यह घटना घटी। जाते समय महिला ने पुलिस को आशीर्वाद दिया और बेटे से बोलीं, ‘जैसे मायके आई थी।’टिहरी पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!