टिहरी गढ़वाल 9 जुलाई। आज दिनांक 09 जुलाई 2026 को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को रुड़की कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बसेड़ी, लक्सर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के चारों ओर हुए जलभराव के कारण दो व्यक्ति बीती रात से उसमें फंसे हुए हैं तथा बाहर निकलने में असमर्थ हैं।
सूचना मिलते ही SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया और जलभराव के बीच सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि रेस्क्यू किए गए दोनों व्यक्ति पिता-पुत्र हैं, जो निर्माणाधीन मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ने से वे पूरी रात मकान में ही फंसे रहे। SDRF की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण निम्नवत है—
श्री राम, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।
संजय, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सिमली, लक्सर।
रात्रि से जलभराव में फंसे पिता-पुत्र को SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



