‘मिशन मुस्कान’ के तहत ₹25 लाख से अधिक मूल्य के 147 फोन स्वामियों को लौटाए

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 03 जुलाई, 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने आधुनिक तकनीक और प्रभावी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2026 में 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत ₹25 लाख से अधिक है।
बरामद मोबाइलों में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न राज्यों से ट्रेस किए गए 46 मोबाइल तथा स्थानीय नागरिकों और टिहरी भ्रमण पर आए पर्यटकों के 101 मोबाइल शामिल हैं। जिन पर्यटकों के मोबाइल बरामद होने तक वे अपने गृह राज्यों लौट चुके थे, उनके फोन सुरक्षित रूप से कोरियर के माध्यम से भेजे जा रहे हैं।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने टिहरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने फोन मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। उनके लिए मोबाइल केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों, पारिवारिक तस्वीरों और यादों का अमूल्य संग्रह था।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना भी है। आधुनिक तकनीक और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से प्रत्येक पीड़ित को यथासंभव राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
टिहरी पुलिस की अपील
यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं। समय पर की गई कार्रवाई मोबाइल के दुरुपयोग को रोकने और उसके बरामद होने की संभावना बढ़ाती है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!