टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक राजेंद्र सिंह नेगी का भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 3 जुलाई। भारत के नवरत्न उपक्रम THDC India Limited के प्रगतिपुरम, ऋषिकेश स्थित मुख्यालय में प्रबंधक पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह नेगी के 60 वर्ष की अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर देहरादून के शुभम वाटिका, रिंग रोड में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनके लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री नेगी के कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनके निरंतर योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।
समारोह में राजीव नेगी (एजीएम, टीएचडीसी), महेश रमोला (पूर्व डीजीएम, टीएचडीसी), कैलाश पंवार, कुलदीप बुटोला (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक देहरादून), वीरेंद्र सिंह नेगी (वरिष्ठ भाजपा नेता), रमेश रमोला (अध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन उत्तराखंड), जगजीत सिंह नेगी (अधिवक्ता एवं महामंत्री, नागरिक मंच टिहरी गढ़वाल), सुनील मखलोगा (वरिष्ठ प्रबंधक, टाटा उपक्रम धनबाद), रणजीत सिंह नेगी (पूर्व अध्यक्ष, जिला सैनिक प्रकोष्ठ) सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, परिजन, मित्र एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने श्री राजेंद्र सिंह नेगी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुख-समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!