Ad image

बेंगलुरु से दबोचा धोखाधड़ी का वांछित आरोपी, टिहरी पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ सफल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 जुलाई। एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी जगबीर नाथ को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 40/2025, धारा 420/504 भा.द.वि. में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन बेंगलुरु में मिलने पर देवप्रयाग पुलिस की टीम ने वहां एक सप्ताह तक लगातार निगरानी की। इसके बाद 28 जून 2026 को कोरमंगला स्थित बीडीए कॉम्प्लेक्स के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को टिहरी लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में व0उ0नि0 अरुण त्यागी, हे0का0 देवेंद्र सिंह (कोतवाली देवप्रयाग) तथा अपर उपनिरीक्षक सुंदर (सीआईयू सर्विलांस टीम) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टिहरी पुलिस ने कहा कि अपराधी चाहे कितनी भी दूर जाकर छिप जाएं, कानून की गिरफ्त से बच नहीं सकते।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!