धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, राहुल गांधी और छात्रों की जीत बताया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर शनिवार को नई टिहरी में विजय मार्च निकाला। गीता भवन, बौराड़ी से शुरू हुआ जुलूस ओपन मार्केट होते हुए गणेश चौक तक पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, विपक्ष की एकजुटता और आंदोलनरत छात्रों की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना था कि छात्रों के लगातार आंदोलन और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित पूरे विपक्ष के दबाव के चलते केंद्र सरकार को आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेना पड़ा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड में भी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।

अंत में नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

विजय जुलूस में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व राज्य मंत्री परवीन सिंह भंडारी, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, दर्शनी रावत, महावीर उनियाल, जयवीर सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति भट्ट, आनंद सिंह बेलवाल, सूरज राणा, विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल, आशा रावत, मुर्तजा बेग, देवेंद्र नौडियाल, मीना पुंडीर, ममता उनियाल, नवीन सेमवाल, सीमा कृशाली, विनोद राणा, कुलदीप पंवार, लक्ष्मी रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!