Ad image

अमर शहीद श्रीदेव सुमन को नई टिहरी में भावभीनी श्रद्धांजलि, सुमन पार्क में जुटे जनप्रतिनिधि व नागरिक

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 जुलाई, 2026 । नगर पालिका परिषद नई टिहरी एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर सुमन पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने श्रीदेव सुमन के पैतृक गांव जौल से सुमन पार्क, नई टिहरी तक आकर्षक झांकी निकाली।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर मोमबत्तियां प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्थानीय कलाकारों ने श्रीदेव सुमन द्वारा रचित गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्रप्रेम को स्मरण किया। कार्यक्रम के माध्यम से उनके आदर्शों पर चलने तथा युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

जिलाधिकारी नीतिका खण्डेलवाल ने कहा कि हर शहर की अपनी एक धरोहर होती है और श्रीदेव सुमन टिहरी की अमूल्य धरोहर हैं। इस धरोहर के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी जितनी प्रशासन की है, उतनी ही शहरवासियों की भी है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन की आंख, कान और नाक के समान है तथा जनसहभागिता से ही विकास कार्य प्रभावी ढंग से आगे बढ़ते हैं।
‎उन्होंने कहा कि सुमन पार्क शहर को जीवंतता और नई ऊर्जा प्रदान करता है। एकतरफा प्रयास हमेशा अधूरा रहता है, इसलिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। श्रीदेव सुमन के त्याग और बलिदान को आत्मसात करते हुए यदि हम उनके आदर्शों का एक प्रतिशत भी अपने जीवन में उतार सकें, तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि पार्क की सुंदरता और गरिमा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक नागरिक को श्रीदेव सुमन के बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में हुए विकास कार्य जनसहभागिता और लोगों के सहयोग का ही परिणाम हैं। अंत में जिलाधिकारी ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका मोहन सिंह रावत, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष भगवान सिंह रावत सहित नागरिक मंच के पद्धाधिकारी सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!