टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 01 जुलाई 2026 । जनपद टिहरी गढ़वाल में आज जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय ने 100 दिवसीय विशेष अभियान “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के तहत अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में विशेष शिविर आयोजित कर टीबी की स्क्रीनिंग की जा रही है तथा संभावित रोगियों की पहचान की गई है। इसके साथ ही उच्च जोखिम श्रेणी के गांव में भी विशेष शिविर लगाकर स्क्रीनिंग एवं मरीजों की पहचान का कार्य किया जा रहा है, जो निरंतर जारी है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खंड में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शिविरों के प्रभावी संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने उच्च जोखिम श्रेणी के गांव में अधिक से अधिक शिविर आयोजित कर 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग एवं कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मोबाइल हेल्थ वैन एवं पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का सभी विकास खंडों में समन्वित एवं प्रभावी उपयोग करते हुए स्क्रीनिंग अभियान को गति देने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, स्वास्थ्य विभाग से सीएमएस नरेंद्रनगर डॉ सुनीता, डॉ सिद्धि, डॉ बृजेश डोभाल सहित अन्य संबंधित वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!