मतदाता सूची के दावे-आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करें, जर्जर भवनों पर तत्काल कार्रवाई: डीएम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 13 जुलाई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सोमवार को जिला सभागार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) कार्यक्रम एवं जन सुरक्षा से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली पर प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों से नियमित समीक्षा कर पात्र मतदाताओं के हितों की रक्षा करने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के जर्जर एवं असुरक्षित भवनों का सर्वेक्षण कर उन्हें तत्काल चिन्हित करने, सील करने तथा नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और असुरक्षित भवनों पर चेतावनी सूचना पट लगाकर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!