Ad image

महाविद्यालय देवप्रयाग में ‘हरेला एवं पर्यावरण बचाओ’ विषय पर निबंध, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 23 जुलाई। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में गुरुवार को प्राचार्य की अध्यक्षता में हरेला पर्व के अवसर पर विविध कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार के निर्देशन में ‘हरेला एवं पर्यावरण बचाओ’ विषय पर निबंध, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. आदिल, डॉ. इलियास, डॉ. संजीव, डॉ. अमित तथा अर्जुन कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से हरेला उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!