Ad image

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन पर बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढवाल 28 मार्च 2023। विकास खंड चम्बा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुल्पी सेरा में शिक्षा सत्र 2022-23 की सभी शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षा 5 के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह,एवं नये शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु बच्चों के प्रवेश के लिए अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई।

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमति अनिता देवी व ग्राम पंचायत प्रधान कु. संगीता की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विगत शिक्षा सत्र की शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रधानाध्यापक विजय सिंह ने प्रस्तुत की। स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय समय पर उनका सहयोग मिलता रहा है।

इस अवसर पर कक्षा 5 के छात्र छात्राओं को विदाई भी दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमति अनिता तथा प्रधान कु . संगीता ने प्रधानाध्यापक विजय सिंह व सहायक अध्यापिका श्रीमती अनीता को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में विदाई समारोह व नये शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश हेतु बैठक का आयोजन करना प्रशंसनीय कार्य है । कक्षा 5 के छात्र छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर श्रीमती किशोरी देवी, सुनीता, बर्फी देवी, रीता,पूनम,संगीता, सुषमा, नीता, गीता, मधु, अंजू, ममता , ऊषा देवी सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!