सिल्क्यारा टनल में बड़ा हादसा: शॉटक्रीट लाइनिंग का ब्लॉक गिरने से एक श्रमिक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 16 जुलाई। उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल निर्माण कार्य में बड़कोट साइड से करीब 900 मीटर अंदर कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटकर गिरने से एक कार्मिक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने, हादसे के कारणों की जांच करने और कार्यदायी संस्था के सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और टनल में कार्यरत अन्य श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!