नरेंद्रनगर उप जिला चिकित्सालय को मिले नए सीएमएस, डॉ. अमित कुमार राय की तैनाती के आदेश जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पहले अल्मोड़ा के हवालबाग भेजे गए थे, शासन ने संशोधित आदेश जारी कर नरेंद्रनगर में की तैनाती

देहरादून, 23 जुलाई। उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए डॉ. अमित कुमार राय की तैनाती उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) नरेंद्रनगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के पद पर किए जाने के आदेश जारी किए हैं।
22 जुलाई 2026 को जारी संशोधन आदेश के अनुसार, पूर्व में 29 जून 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत डॉ. अमित कुमार राय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग, अल्मोड़ा भेजा गया था। अब जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता एवं सक्षम स्तर से प्राप्त स्वीकृति के आधार पर उस आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें सीएमएस, उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में तैनात किए जाने की मंजूरी प्रदान की गई है।
यह आदेश उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 द्वारा जारी किया गया है। शासन के इस निर्णय से नरेंद्रनगर उप जिला चिकित्सालय को स्थायी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और प्रबंधन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!