प्रस्तावित अष्टोत्तरशत महायज्ञ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 27 जुलाई को तीसरी बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी, 24 जुलाई। जगतगुरु शंकराचार्य की स्मृति में प्रस्तावित अष्टोत्तरशत महायज्ञ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तीसरी बैठक का आयोजन 27 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई टिहरी में किया गया है। बैठक के आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी.डी. कुनियाल का सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली ने सभी भक्तजनों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व में आयोजित क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन को सभी के सहयोग से भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक स्वरूप मिला था, उसी भावना और समर्पण के साथ आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!