ऑपरेशन प्रहार: टिहरी पुलिस ने 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर दबोचा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जुलाई। जनपद में नशे और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
थाना हिन्डोलाखाल पुलिस ने अंजनीसैंण क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान दर्शन लाल (46) निवासी ग्राम नवाकोट, जाखणीधार को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। टिहरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!