कीर्तिनगर में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 जुलाई। सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कीर्तिनगर में आयोजित वृहद विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शिविर में क्षेत्रवासियों की अच्छी भागीदारी रही।
शिविर का शुभारंभ देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सामान्य चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, नेत्र एवं दंत रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं और सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
शिविर के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंदन कुमार मिश्रा एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी कीर्तिनगर डॉ. आकाशदीप ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और बीपीएमयू की टीम ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शिविर में मरीजों को उपचार के साथ विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से क्षेत्रवासियों को दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिससे उन्हें समय और खर्च दोनों की बचत हु

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!