टिहरी गढ़वाल 17 जुलाई। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना घनसाली क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (Soulmate Blue Whisky) बरामद की है।
एसएसपी टिहरी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 जुलाई को गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना घनसाली पुलिस ने भरत सिंह निवासी ग्राम तूंगाणा, तहसील बालगंगा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल मनोज शाह और कांस्टेबल सचिन शामिल रहे।
ऑपरेशन प्रहार: टिहरी पुलिस ने 52 पव्वे अवैध शराब के साथ तस्कर दबोचा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



