5G पर जियो की पकड़ और मजबूत, 28.5 करोड़ तक पहुंचा True5G ग्राहक आधार

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

• जियो नेटवर्क पर 5G डेटा ट्रैफिक अब 4G डेटा ट्रैफिक का करीब 1.5 गुना हो चुका है
• एक साल में 7.3 करोड़ नए ग्राहक जियो ट्रू 5जी से जुड़े
• प्रति ग्राहक डेटा खपत 43.7 GB प्रतिमाह तक पहुंची

नई दिल्ली, 17 जुलाई, 2026 । जियो ने 5G और डिजिटल कनेक्टिविटी के दम पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। रिलायंस के तिमाही नतीजों में इसकी तस्वीर और साफ हो गई। जियो का कुल ग्राहक आधार बढ़कर 53.33 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि जियो True5G का सब्सक्राइबर बेस जून 2026 तक 28.5 करोड़ के आंकड़े को छू गया। पिछले 12 महीनों में जियो के 5G ग्राहकों की संख्या में 7.3 करोड़ की तेज बढ़ोतरी हुई है।

सिर्फ 5G ग्राहकों की संख्या ही नहीं बढ़ी, जियो के नेटवर्क पर 5G डेटा ट्रैफिक अब 4G डेटा ट्रैफिक का करीब 1.5 गुना हो चुका है। नतीजों में कुछ और दिलचस्प आंकड़े भी सामने आए। जियो नेटवर्क पर प्रति ग्राहक डेटा खपत 43.7 GB प्रति माह रही, जबकि तिमाही के दौरान कुल डेटा ट्रैफिक सालाना आधार पर 26.9% बढ़कर 69.4 बिलियन GB तक पहुंच गया। यह संकेत देता है कि भारत में अगली पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क पर जियो की पकड़ तेजी से गहरी हो रही है।

मोबाइल कनेक्शन्स के मोर्चे पर भी जियो की रफ्तार बनी रही। तिमाही के दौरान जियो का नेट सब्सक्राइबर एडिशन 89 लाख रहा। जून ’26 तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 53.33 करोड़ तक पहुंच गया। ग्राहक संख्या में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है, जब कंपनी 5G नेटवर्क पर उपयोग और डेटा खपत, दोनों मोर्चों पर मजबूत रफ्तार दिखा रही है।

फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में भी जियो की स्थिति मजबूत हुई है। जून 2026 तक कुल फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स 2.86 करोड़ रहे। पिछले 12 महीनों में करीब 86 लाख नए एडिशन हुए, जिससे जियो का मार्केट शेयर 43% से अधिक हो गया। जियो एयरफाइबर का कुल सब्सक्राइबर बेस 1.4 करोड़ से अधिक रहा और इसने पिछले 12 महीनों में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड एडिशन में 75% से अधिक योगदान दिया।

जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेशनल प्रदर्शन भी मजबूत रहा। पहली तिमाही में जियो प्लेटफॉर्म्स का रिकॉर्ड EBITDA Y-o-Y आधार पर 15.1% बढ़कर ₹20,865 करोड़ रहा। रिकॉर्ड EBITDA मार्जिन 53.3% दर्ज किया गया। इसी दौरान जियो का नेट प्रॉफिट Y-o-Y आधार पर 9.2% बढ़कर ₹7,764 करोड़ रहा।

मोबाइल 5G, डेटा खपत और होम ब्रॉडबैंड, तीनों मोर्चों पर बढ़त यह दिखाती है कि जियो केवल ग्राहक संख्या में ही नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी की डिजिटल कनेक्टिविटी के वास्तविक इस्तेमाल में भी अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!