Ad image

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में करेंगे छात्रों से संवाद – राकेश राणा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 जुलाई । जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने जनपद टिहरी गढ़वाल सहित उत्तराखंड के सभी छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों एवं युवाओं से 17 जुलाई 2026 को देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

राकेश राणा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड के युवाओं के बीच पहुंचकर शिक्षा, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा लगातार सामने आ रहे पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित देशभर में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। वर्षों की मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। ऐसे समय में राहुल गांधी का छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और उनकी आवाज को राष्ट्रीय मंच पर उठाना युवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है।

राकेश राणा ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों और भविष्य से जुड़े प्रश्नों को मजबूती से उठाने का मंच है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल सहित पूरे प्रदेश के छात्र-छात्राओं, युवा साथियों, एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा सभी जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे 17 जुलाई को देहरादून पहुंचकर “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा युवाओं के अधिकारों की इस लोकतांत्रिक आवाज को मजबूत करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!