सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान: कीर्तिनगर में सरकार की विकास योजनाओं का किया गया बखान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 06 जुलाई। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत सरकार के सफल पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को विकासखंड कीर्तिनगर में “राज्य में आधारभूत संरचना—रेल, सड़क, रोपवे, उड़ान योजना एवं अन्य बृहद विकास परियोजनाएं” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने की। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री संजय नेगी, सोना सजवाण एवं विनोद सुयाल, ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद विष्ट, नगर पंचायत कीर्तिनगर के अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी, नगर पंचायत देवप्रयाग के अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तथा आमजन सहित करीब 500 लोगों ने भागीदारी की।
वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पाँच वर्षों में सड़क, रेल, रोपवे, हवाई संपर्क सहित आधारभूत संरचना के विकास में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान विभिन्न विभागों ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सरकार की विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर संतोष व्यक्त किया तथा आयोजन की सराहना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!